कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा का आयोजन `सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़` के लक्ष्य के साथ किया जाए।
मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी, ड्रोन और एआई आधारित निगरानी, प्रभावी ट्रैफिक प्लान, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई तथा महिला श्रद्धालुओं के लिए पिंक टॉयलेट, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं उसी अनुरूप की जाएं। साथ ही होटल-ढाबों में खाद्य गुणवत्ता की नियमित जांच, अतिक्रमण हटाने, ऊंची कांवड़ और तेज ध्वनि वाले डीजे वाहनों पर नियंत्रण तथा महिला सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कांवड़ यात्रा के साथ-साथ महाकुंभ-2027 की तैयारियां भी बिना किसी व्यवधान के जारी रखने को कहा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Latest Newst
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
-
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
-
महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
-
Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
-
एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
-
Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा

Leave A Reply