Date Filter

Uttarakhand

बढ़े चलो गढ़वालियों, बढ़े चलो की गूंज के बीच 456 अग्निवीर सेना में शामिल

देहरादून: लैंसडौन के नायक भवानी दत्त परेड ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित कसम परेड में कोर–06 के द्वितीय बैच के 456 अग्निवीर देश की रक्षा की शपथ लेकर भारतीय थल सेना में शामिल हुए। ‘बढ़े चलो गढ़वालियों…’ की गूंज और सैन्य धुनों ने माहौल देशभक्ति से भर दिया।

समारोह के समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और अग्निवीरों को रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया। शानदार ड्रिल ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

ब्रिगेडियर नेगी ने सेना में शामिल होना युवाओं के जीवन का सर्वोत्तम निर्णय बताया और रेजिमेंट के ईष्ट देव बदरी विशाल, विशिष्ट रायल रस्सी और युद्ध स्मारक को सैनिकों का भावनात्मक आधार बताया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया गया।

इसी बैच में पौड़ी गढ़वाल (सैंजी) के अंकित खंकरियाल, जो एस.पी.एस. के पूर्व छात्र रह चुके हैं, ने भी अग्निवीर के रूप में देश की सेवा की शपथ ली।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us