सीएम धामी ने सांकरी में विंटर फेस्टिवल का किया शुभारंभ
देहरादून: उत्तरकाशी जिले के सांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है और इसे जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने केदारकांठा जाने वाले पर्यटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विंटर फेस्टिवल में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सांकरी केवल एक गांव नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, जो “विकास भी–विरासत भी” की सोच को साकार करता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के शीतकालीन यात्रा आह्वान के बाद केदारकांठा, हर्षिल, औली, मुनस्यारी और सांकरी जैसे क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन को लेकर उत्साह बढ़ा है। इससे स्थानीय युवाओं को ट्रेकिंग, होम-स्टे और पर्यटन से जुड़े कार्यों में रोजगार मिला है और पलायन में कमी आई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कनेक्टिविटी सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य कर रही है। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 41 श्रमिकों का सुरक्षित बचाव सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
NABARD Projects ₹65,916 Cr Credit Potential for Uttarakhand in 2026–27
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply