देहरादून में अव्यवस्थित रोड कटिंग पर प्रशासन सख्त, सात एजेंसियों के परमिट रद्द
देहरादून: शहर में सड़कों की बेतरतीब खुदाई और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर रोड कटिंग में लगी सात एजेंसियों की सभी अनुमतियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। अब ये एजेंसियां अगली सूचना तक सड़क खुदाई नहीं कर सकेंगी।
प्रशासन की क्यूआरटी टीम के निरीक्षण में निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग, संकेतक और अन्य सुरक्षा उपायों का गंभीर अभाव पाया गया। पहले चेतावनी, एफआईआर और दंडात्मक कार्रवाई के बावजूद सुधार नहीं होने पर यह फैसला लिया गया।
रद्द की गई अनुमतियां जल संस्थान (उत्तर व दक्षिण), पिटकुल, पेयजल निगम (कौलागढ़ रोड), ऊर्जा निगम (दक्षिण), यूयूएसडीए और स्मार्ट सिटी से जुड़ी एजेंसियों की हैं।
साथ ही, जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, नगर निगम सहित संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे 10 दिनों के भीतर सड़कों को पूर्व स्थिति में बहाल करें। मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Enters Ranji Trophy Semi-Finals for First Time
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply