Date Filter

Uttarakhand

पहाड़ के 5125 गांव आपदा की चपेट में, बिजली व्यवस्था चरमराई

देहरादून: हालिया आपदा ने उत्तराखंड के 5125 गांवों में तबाही मचाई। राहत व पुनर्वास कार्य जारी हैं, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में लोग अब भी दहशत में हैं। आपदा धराली-थराली से आगे बढ़कर चमोली, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार तक फैली।

चमोली जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां 1697 गांव प्रभावित हुए। पौड़ी गढ़वाल में 915, टिहरी में 593, देहरादून में 512 और हरिद्वार में 166 गांवों को नुकसान पहुंचा। घर-दुकान, सड़कें, बाजार, खेती-पशुपालन और संचार व्यवस्था पर भी असर पड़ा।

UPCL रिपोर्ट के अनुसार, आपदा से 1070 किमी लाइन, 5988 पोल और 419 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। नुकसान का आकलन 51.71 करोड़ रुपये है।

थराली में 37 किमी लाइन और 228 पोल टूटने से 318 गांव प्रभावित हुए, जबकि धराली में 14 किमी लाइन और 84 पोल क्षतिग्रस्त होने से नौ गांव अंधेरे में डूब गए।

निदेशक (ऑपरेशन) मदन राम आर्य ने बताया कि प्रभावित गांवों में आपातकालीन आपूर्ति बहाल कर दी गई है और बारिश थमते ही स्थायी समाधान के लिए कार्य तेज़ किया जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us