Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव

देहरादून: प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए हर जिले में एक-एक मॉडल सहकारिता गांव स्थापित किया जाएगा। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को जल्द विस्तृत रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मॉडल गांवों को संस्कृत गांव की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां सहकारी बैंक, सीएससी सेंटर और सहकारी बाजार स्थापित होंगे। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों, किसान समूहों और ग्रामीण उत्पादकों को विपणन का सशक्त मंच मिलेगा।

50 सचिव जाएंगे गुजरात

सहकारी समितियों के 50 सचिवों को अध्ययन भ्रमण पर गुजरात भेजा जाएगा। नई समितियों के सचिवों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे सफल मॉडलों का अध्ययन कर उन्हें प्रदेश में लागू कर सकें।

घाटे में चल रही समितियों के लिए ब्लॉक स्तर पर समीक्षा कर कार्ययोजना लागू की जाएगी। सहकारी समितियों और बैंकों में नियुक्तियां बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान(आईबीपीएस) के जरिए पारदर्शी ढंग से होंगी।

मंत्री ने कहा, यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us