ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को ₹1105 करोड़ की मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
देहरादून: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन परियोजना को केंद्र सरकार से बड़ी मंजूरी मिल गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ₹1105.79 करोड़ की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
यह बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-7 (NH-7) पर टीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक लगभग 12.67 किलोमीटर लंबाई में विकसित किया जाएगा। परियोजना भट्टोवाला और ढालवाला क्षेत्रों से होकर गुजरेगी तथा इसे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह बाईपास चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियों को सुगम बनाएगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।
मंत्रालय के अनुसार, परियोजना को तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसे निर्धारित मानकों के अनुसार ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से लागू किया जाएगा।
परियोजना के पूरा होने के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और उत्तराखंड के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार सख्त, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई तेज
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply