उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
देहरादून: उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। Indian Oil Corporation Limited (IOCL) के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य में ईंधन की सप्लाई पर्याप्त और सुचारु बनी हुई है।
राज्य में करीब 978 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां सभी कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मार्च महीने में पेट्रोल की खपत में 2% और डीजल में 6% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य मांग को दर्शाती है।
एलपीजी सप्लाई भी नियमित है। हालांकि फेक न्यूज के चलते पैनिक बुकिंग बढ़ने से लगभग 6 दिन का बैकलॉग बना है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर बुकिंग व्यवस्था लागू है।
अधिकारियों के अनुसार, रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सप्लाई दी जा रही है, जबकि अन्य सेक्टर्स को लगभग 70% आपूर्ति मिल रही है।
इस बीच, रामनगर (नैनीताल) में गैस वितरण को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एजेंसी के बाहर प्रदर्शन किया और वितरण में लापरवाही के आरोप लगाए।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक पैनिक बुकिंग से बचें, क्योंकि राज्य में ईंधन और एलपीजी की कोई कमी नहीं है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
Latest Newst
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब

Leave A Reply