उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले उत्तराखंड STF और प्रेमनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झाझरा क्षेत्र से विक्रांत कश्यप नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहा था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का संपर्क आतंकी संगठन अल बद्र ब्रिगेड से जुड़े शहजाद भुट्टो से था, जिसने उसे पिस्टल उपलब्ध कराई थी। उसके पास से विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई है। जांच में खुलासा हुआ कि वह हिंदू आस्था से जुड़े स्थानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था।
एजेंसियों को आरोपी और पाकिस्तानी हैंडलर्स के बीच हुई बातचीत के कई सबूत मिले हैं, जिनमें “आलू गिराने” जैसे कोड वर्ड का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड हमलों के लिए किया जा रहा था। उसे दिल्ली में एक संगठन के कार्यकर्ताओं पर ग्रेनेड हमला करने का टास्क भी दिया गया था।
जांच में यह भी सामने आया कि इन हमलों के बदले आरोपी को नेपाल के रास्ते दुबई भेजने और मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। STF के अनुसार, इसी नेटवर्क के तार पंजाब में हुए ग्रेनेड हमलों और फरवरी 2026 में गुरदासपुर में पुलिसकर्मी व होमगार्ड की हत्या से भी जुड़े हो सकते हैं।
फिलहाल STF आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और चैट्स की गहन जांच कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। जांच का दायरा उत्तराखंड से बाहर अन्य राज्यों तक बढ़ा दिया गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Latest Newst
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब

Leave A Reply