मंदाकिनी और अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा
पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसका असर ऋषिकेश में देखने को मिल रहा है। गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर गया है और खतरे के निशान से केवल आधा मीटर नीचे है।
त्रिवेणी घाट पर आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है। वहीं, प्रशासन की टीम बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट नजर आ रही है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा पार पहुंच गया है। इस समय गंगा चेतावनी रेखा से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जबकि, गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण त्रिवेणी घाट का आरती स्थल पानी से लबालब हो गया है।
जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तमाम गंगा घाटों पर मुस्तैद हो गई है। जो मुनादी कर गंगा घाट पर आने वाले लोगों को दूर करने सलाह दे रहे है। नरेंद्र नगर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी और ऋषिकेश एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि अलकनंदा एवं मंदाकिनी नदी में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसलिए निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
उधर, देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अलर्ट की जानकारी मिलने के बाद सभी गंगा घाटों पर जल पुलिस को 24 घंटे जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी गंगा घाट से दूर करने के लिए कहा गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
गौरीकुंड हाईवे पर यात्री और खच्चर की आवाजाही शुरू
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply