कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
देहरादून/कोटद्वार: गढ़वाल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शनिवार को कोटद्वार में डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से अब स्थानीय नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस केंद्र का लोकार्पण विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।
केंद्र सरकार की इस पहल को विदेश मंत्रालय और भारतीय डाक विभाग के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया गया है। मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देशभर में पासपोर्ट सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि देश में पहले ही सैकड़ों पासपोर्ट सेवा केंद्र और POPSK संचालित हो रहे हैं।
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से कोटद्वार और आसपास के इलाकों के लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। अब उन्हें पासपोर्ट से जुड़ी सेवाओं के लिए बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
कार्यक्रम के दौरान कुछ आवेदकों को प्रतीकात्मक रूप से पासपोर्ट भी वितरित किए गए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम को क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
Latest Newst
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब

Leave A Reply