उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ की शुरुआत शनिवार से हो गई है। इस चरण के तहत राज्यभर में प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर भवनों और परिवारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्र कर रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इस प्रक्रिया में प्रत्येक मकान और उसमें निवास कर रहे परिवारों का विवरण दर्ज किया जाएगा, जिससे भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
राज्य के विभिन्न जिलों में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग क्षेत्र और नगर निगम क्षेत्र में टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे शुरू कर दिया है। वहीं, रुद्रप्रयाग और खटीमा जैसे क्षेत्रों में भी प्रगणक सक्रिय रूप से डेटा संग्रहण में जुटे हुए हैं।
जनगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए राज्य में टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 भी शुरू की गई है, जो सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक नागरिकों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।
प्रशासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply