Date Filter

Uttarakhand

महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री धामी ने प्रयागराज में किया उत्तराखण्ड मंडपम का अवलोकन

महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को प्रयागराज पहुंचे और वहां उत्तराखण्ड मंडपम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मंडपम में ठहरे तीर्थयात्रियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड मंडपम महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित करा रहा है। यहां राज्य के पारंपरिक उत्पादों, कला-संस्कृति और विशिष्ट वस्त्रों का भी प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की गई है, जिससे उत्तराखंड की पहचान को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने उत्तराखण्ड मंडपम में तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल श्रद्धालुओं के ठहरने की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं को उजागर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

महाकुंभ में उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को और सशक्त बनाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us