SIR अभियान: 14 जुलाई के बाद दावे-आपत्तियों के लिए लगेंगे विशेष कैंप
देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के मंडलायुक्तों (रोल ऑब्जर्वर) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडलायुक्त उन मतदान केंद्रों का फील्ड निरीक्षण करें, जहां "अन कलेक्टेबल" श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की संख्या अधिक है, तथा बीएलओ और बीएलए के साथ इन मामलों की दोबारा जांच सुनिश्चित करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नोटिस प्रक्रिया के दौरान किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो। इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों में न्याय पंचायत स्तर पर और मैदानी क्षेत्रों में तहसील, नगर निगम, नगर पंचायत एवं वार्ड स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही बीएलओ को निर्देश दिए गए कि अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत (ASD) मतदाताओं के प्रपत्रों पर आवश्यक टिप्पणियां दर्ज कर बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों के हस्ताक्षर भी सुनिश्चित करें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू
Latest Newst
-
उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
-
कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
-
AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
-
ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
-
दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, टिहरी पुलिस ने 48 घंटे में खोजा
-
EPFO Uttarakhand Covers 7.74 Lakh Members, Samvedana Model to Expand
-
उत्तराखंड SIR: 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज, 8 लाख से अधिक अनकलेक्टेड
-
HUDCO Upgrades Eye Care Facilities at Vivekananda Netralaya in Dehradun
-
उत्तराखंड में नई खेल नीति जल्द, पदक विजेता खिलाड़ियों को समयबद्ध सरकारी नौकरी
-
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-1 में साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन जागरूकता वेबिनार
-
41 वर्ष की निष्कलंक सेवा के बाद मुख्य फार्मेसी अधिकारी मदन मोहन नौटियाल को भावभीनी विदाई
-
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 23 नए मोटरमार्ग बनेंगे
-
CGST Commissionerate, Dehradun Celebrates GST Day 2026
-
SIR अभियान: 14 जुलाई के बाद दावे-आपत्तियों के लिए लगेंगे विशेष कैंप
-
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू
-
उत्तराखंड में 2 जुलाई को होगी सबसे बड़ी राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल
-
उत्तराखंड को सड़क विकास के लिए ₹7,000 करोड़ की बड़ी सौगात
-
उत्तराखंड कृषि विभाग में करोड़ों के कथित ड्रोन फर्जीवाड़े से हड़कंप, क्लर्क निलंबित
-
चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना सरकार का संकल्प: सीएम धामी
-
Uttarakhand Signs MoU to Upgrade Healthcare with AI Equipment

Leave A Reply