चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना सरकार का संकल्प: सीएम धामी
चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत में ₹123.79 करोड़ की लागत वाली 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹27.79 करोड़ की 8 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और ₹96 करोड़ की 9 नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन किया तथा सिटी सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना उनकी सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, पर्यटन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में जनपद तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर में ₹62.33 करोड़ की लागत से आधुनिक सिटी सेंटर, बहुमंजिला पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, साइंस सेंटर तथा मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों के विकास सहित कई परियोजनाओं पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि ये विकास योजनाएं चम्पावत को नई पहचान देने के साथ युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों के लिए नए अवसर सृजित करेंगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Signs MoU to Upgrade Healthcare with AI Equipment
Latest Newst
-
उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
-
कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
-
AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
-
ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
-
दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, टिहरी पुलिस ने 48 घंटे में खोजा
-
EPFO Uttarakhand Covers 7.74 Lakh Members, Samvedana Model to Expand
-
उत्तराखंड SIR: 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज, 8 लाख से अधिक अनकलेक्टेड
-
HUDCO Upgrades Eye Care Facilities at Vivekananda Netralaya in Dehradun
-
उत्तराखंड में नई खेल नीति जल्द, पदक विजेता खिलाड़ियों को समयबद्ध सरकारी नौकरी
-
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-1 में साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन जागरूकता वेबिनार
-
41 वर्ष की निष्कलंक सेवा के बाद मुख्य फार्मेसी अधिकारी मदन मोहन नौटियाल को भावभीनी विदाई
-
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 23 नए मोटरमार्ग बनेंगे
-
CGST Commissionerate, Dehradun Celebrates GST Day 2026
-
SIR अभियान: 14 जुलाई के बाद दावे-आपत्तियों के लिए लगेंगे विशेष कैंप
-
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू
-
उत्तराखंड में 2 जुलाई को होगी सबसे बड़ी राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल
-
उत्तराखंड को सड़क विकास के लिए ₹7,000 करोड़ की बड़ी सौगात
-
उत्तराखंड कृषि विभाग में करोड़ों के कथित ड्रोन फर्जीवाड़े से हड़कंप, क्लर्क निलंबित
-
चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना सरकार का संकल्प: सीएम धामी
-
Uttarakhand Signs MoU to Upgrade Healthcare with AI Equipment

Leave A Reply