Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रदेश में करीब 99 प्रतिशत मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जबकि 8.41 लाख से अधिक मतदाता ‘अनकलेक्टेड’ श्रेणी में हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे अभियान के तहत प्रदेश के करीब 79.60 लाख मतदाताओं के डाटा और प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। सात जुलाई से मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण होगा। 14 जुलाई को प्रारूप और 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

प्रदेश के 11,733 मतदान केंद्रों के लिए राजनीतिक दलों ने अब तक 23,102 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए हैं। निर्वाचन विभाग ने सभी दलों से शत-प्रतिशत बूथों पर बीएलए तैनात करने की अपील की है।

अभियान में 8,41,020 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस नहीं मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 1,90,815 मतदाता देहरादून के हैं। ऊधम सिंह नगर में 1,82,162, हरिद्वार में 1,31,047 और नैनीताल में 72,083 मतदाताओं के प्रपत्र लंबित हैं। जांच और निर्धारित प्रक्रिया के बाद इनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Stay Connected With Us

Subscribe Us