Date Filter

Uttarakhand

41 वर्ष की निष्कलंक सेवा के बाद मुख्य फार्मेसी अधिकारी मदन मोहन नौटियाल को भावभीनी विदाई

पौड़ी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोट के मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री मदन मोहन नौटियाल 30 जून 2026 को लगभग 41 वर्ष की बेदाग एवं समर्पित सरकारी सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सीएचसी कोट में उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपेंद्र पंवार ने श्री नौटियाल को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

समारोह की गरिमा जिला अस्पताल पौड़ी के मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री बलूनी, जिला टीबी क्लिनिक में कार्यरत एवं डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन उत्तराखंड के गढ़वाल मंडलीय अध्यक्ष श्री जे.पी. टम्टा की विशेष उपस्थिति से और बढ़ गई।

इस अवसर पर श्री नौटियाल के परिजनों ने सीएचसी कोट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सफल आयोजन और स्नेहपूर्ण विदाई के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन जिला अस्पताल पौड़ी के लैब तकनीशियन श्री कल्पेश्वर बर्थवाल, फार्मेसी अधिकारी विमल भट्ट, ब्लॉक अकाउंटेंट श्री अजय चमोली, श्री नीरज डोभाल तथा ब्लॉक योजना प्रबंधक श्री महेंद्र कुकरेती ने किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Stay Connected With Us

Subscribe Us