दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, टिहरी पुलिस ने 48 घंटे में खोजा
टिहरी गढ़वाल: टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय लापता नाबालिग को महज 48 घंटे के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में कैम्पटी पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से नाबालिग का पता लगाया।
पुलिस के अनुसार, 29 जून को 16 वर्षीय बालक अपनी बहन के घर परोगी से अपने गांव चिलामू लौट रहा था। बन्दरकोट से बस पकड़ने के दौरान वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने 30 जून को कोतवाली कैम्पटी में इसकी सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की।
पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य जनपदों व संबंधित इकाइयों से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद 2 जुलाई को नाबालिग को सराय काले खां बस स्टैंड, दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया गया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने टिहरी और कैम्पटी पुलिस का आभार जताया। नाबालिग की बरामदगी में अपर उप निरीक्षक दिनेश कुमार और हेड कांस्टेबल अजय कुमार की अहम भूमिका रही।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
EPFO Uttarakhand Covers 7.74 Lakh Members, Samvedana Model to Expand
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply