Date Filter

Uttarakhand

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 23 नए मोटरमार्ग बनेंगे

देहरादून: श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 23 नए मोटरमार्गों का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यूआरआरडीए और पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में खिर्सू, पाबों और थलीसैण विकासखंड के विभिन्न प्रस्तावित मोटरमार्गों, डामरीकरण, नई सड़कों के सर्वेक्षण तथा आपदाग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। डॉ. रावत ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के दूरस्थ गांवों तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि राज्य सरकार का लक्ष्य श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सुरक्षित और बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है, जिससे पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और आवागमन की सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पाबों, खिर्सू और थलीसैण विकासखंडों में 25 मोटरमार्ग पहले ही लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। शेष निर्माणाधीन सड़कों और नई सड़क परियोजनाओं का सर्वेक्षण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
  • AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
  • ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, टिहरी पुलिस ने 48 घंटे में खोजा
  • EPFO Uttarakhand Covers 7.74 Lakh Members, Samvedana Model to Expand
  • उत्तराखंड SIR: 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज, 8 लाख से अधिक अनकलेक्टेड
  • HUDCO Upgrades Eye Care Facilities at Vivekananda Netralaya in Dehradun
  • उत्तराखंड में नई खेल नीति जल्द, पदक विजेता खिलाड़ियों को समयबद्ध सरकारी नौकरी
  • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-1 में साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन जागरूकता वेबिनार
  • 41 वर्ष की निष्कलंक सेवा के बाद मुख्य फार्मेसी अधिकारी मदन मोहन नौटियाल को भावभीनी विदाई
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 23 नए मोटरमार्ग बनेंगे
  • CGST Commissionerate, Dehradun Celebrates GST Day 2026
  • SIR अभियान: 14 जुलाई के बाद दावे-आपत्तियों के लिए लगेंगे विशेष कैंप
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू
  • उत्तराखंड में 2 जुलाई को होगी सबसे बड़ी राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल
  • उत्तराखंड को सड़क विकास के लिए ₹7,000 करोड़ की बड़ी सौगात
  • उत्तराखंड कृषि विभाग में करोड़ों के कथित ड्रोन फर्जीवाड़े से हड़कंप, क्लर्क निलंबित
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना सरकार का संकल्प: सीएम धामी
  • Uttarakhand Signs MoU to Upgrade Healthcare with AI Equipment

Stay Connected With Us

Subscribe Us