Date Filter

Uttarakhand

चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा

देहरादून: चारधाम यात्रा में श्रद्धा के साथ स्वच्छता का संदेश भी मजबूत हो रहा है। डिजिटल डिपाजिट रिफंड सिस्टम (DDRS) के जरिए श्रद्धालु प्लास्टिक की बोतलें और अन्य पैकेजिंग सामग्री वापस संग्रह केंद्रों तक पहुंचा रहे हैं। इस पहल में केदारनाथ ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार वर्षों में लौटे कुल प्लास्टिक कचरे का करीब 85 प्रतिशत वापस संग्रहित किया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, तीनों धामों से पिछले चार वर्षों में 58,175 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा वापस एकत्र किया गया। इनमें 49,532 किलोग्राम अकेले केदारनाथ, जबकि गंगोत्री से 4,300 किलोग्राम और बदरीनाथ से 4,343 किलोग्राम प्लास्टिक लौटा।

केदारनाथ में अप्रैल 2022 में शुरू हुई DDRS व्यवस्था के तहत प्लास्टिक पैकेजिंग पर 10 रुपये का सुरक्षा डिपाजिट लिया जाता है, जिसे खाली पैकेजिंग लौटाने पर वापस कर दिया जाता है। अब तक 14.59 लाख पैकेजिंग पर डिपाजिट लिया गया, जिनमें से 10.57 लाख वापस लौटीं। औसत रिकवरी 72 प्रतिशत रही, जबकि 2024-25 में यह 88 प्रतिशत तक पहुंच गई।

चार वर्षों में 75.10 लाख रुपये से अधिक की डिपाजिट राशि एकत्र हुई। सरकार अब इस मॉडल को मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश समेत अन्य पर्यटन स्थलों में भी लागू करने की तैयारी कर रही है। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैंड़ा ने कहा कि चारधाम में मिली सफलता के बाद इस व्यवस्था का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Stay Connected With Us

Subscribe Us