Date Filter

Uttarakhand

दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

देहरादून: दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब उत्तराखंड में भी तेज हो गई है। राज्य के कई शहरों में छात्रों, युवा संगठनों और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। हल्द्वानी में पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई, हरिद्वार में मशाल जुलूस निकाला गया, जबकि देहरादून में पेपर लीक मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने विरोध मार्च निकालकर तिकोनिया चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा छात्रों को अर्थी के साथ आगे बढ़ने से रोकने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

हरिद्वार में यूथ फॉर हरिद्वार के बैनर तले सैकड़ों युवाओं ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा का झंडा लगी एक गाड़ी को भी कुछ देर के लिए रोका गया, हालांकि बाद में मामला शांत करा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार से जवाबदेही की मांग की।

देहरादून में कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े युवाओं और छात्रों ने घंटाघर पर प्रदर्शन कर पेपर लीक मामलों के विरोध में आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
  • उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
  • एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
  • Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में

Stay Connected With Us

Subscribe Us