Date Filter

Uttarakhand

निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत दो मोबाइल मेडिकल वैन को भी हरी झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोषण योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री योजना, मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री वितरण कार्यक्रम और मुख्यमंत्री योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना की शुरुआत की। इन योजनाओं से श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता, बच्चों को शिक्षा सामग्री, हाइजीन किट और युवाओं को निःशुल्क योग एवं वेलनेस प्रशिक्षण मिलेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना के तहत शुरू की गई मोबाइल मेडिकल वैन में एक्स-रे, ईसीजी सहित 44 प्रकार की जांचें निःशुल्क होंगी। टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और तीन महीने तक स्वास्थ्य की निगरानी भी की जाएगी। इसकी शुरुआत पौड़ी गढ़वाल और चम्पावत से की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों को उत्तराखंड की विकासशक्ति मानते हुए उनके बच्चों की शिक्षा, महिला श्रमिकों के मातृत्व सहयोग, बेटियों के विवाह, आवास, औजार, साइकिल, सिलाई मशीन और वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं के माध्यम से लगातार सहायता दे रही है। उन्होंने सभी पंजीकृत श्रमिकों से समय-समय पर अपना पंजीकरण नवीनीकृत कराने की अपील की।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
  • उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
  • एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
  • Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us