Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर

देहरादून: उत्तराखंड में अब पुलिस, फायर और ट्रॉमा मेडिकल समेत सभी आपातकालीन सेवाएं एकीकृत हेल्पलाइन 112 से उपलब्ध होंगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर सभी इमरजेंसी हेल्पलाइन को तकनीकी और परिचालन स्तर पर 112 से जोड़ने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर एकीकृत व्यवस्था लागू की जाए और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए। नई व्यवस्था लागू होने के बाद 112 पर कॉल करते ही जरूरत के अनुसार पुलिस, फायर या मेडिकल सहायता स्वतः संबंधित एजेंसी तक पहुंच जाएगी। इसके लिए बिना मानवीय हस्तक्षेप वाला ऑटोमैटिक रिस्पॉन्स मैकेनिज्म विकसित किया जाएगा।

बैठक में गुड सेमेरिटन शिकायत निवारण तंत्र को भी मजबूत करने का निर्णय लिया गया। राज्य स्तर पर डीजी हेल्थ और जिला स्तर पर सीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। वहीं, सभी सरकारी और निजी एंबुलेंस में AIS-125 मानकों के अनुरूप जीपीएस/वीएलटीडी सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित कर उन्हें 112 से रियल-टाइम इंटीग्रेट किया जाएगा।

इसके अलावा परिवहन विभाग को राज्य स्तरीय ट्रॉमा रजिस्ट्री स्थापित कर सभी अस्पतालों को उससे जोड़ने के निर्देश दिए गए। इसे राष्ट्रीय ट्रॉमा रजिस्ट्री से भी जोड़ा जाएगा। मुख्य सचिव ने पीएम-राहत (PM-RAHAT) योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
  • उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
  • एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
  • Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us