कृषि विभाग को करना पड़ा 13 साल पुराने बिल का भुगतान
राज्य सूचना आयोग के निर्देशों की अनदेखी कृषि विभाग को महंगी पड़ी। मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय, हरिद्वार पर 10,000 रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई और लगभग 13 साल पुराने एक बिल का भुगतान भी करना पड़ा। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने विभाग की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए इस कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रकरण सतपुली पौड़ी निवासी ब्रजभूषण का है, जिन्होंने वर्ष 2011 से लंबित 14,880 रुपये के बिल के भुगतान के संबंध में जानकारी मांगी थी। विभाग द्वारा जानकारी न दिए जाने पर ब्रजभूषण ने राज्य सूचना आयोग में अपील दायर की थी। एक साल पहले इस अपील में आयोग ने मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय को लंबित राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया था, परंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सूचना आयोग की सख्त हिदायत पर अब मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय, हरिद्वार ने ब्रजभूषण के बिल का भुगतान किया। आयोग ने इसके साथ ही हरिद्वार कृषि कार्यालय पर 10,000 रुपये की क्षतिपूर्ति भी लगाई, जिसे 1 माह के भीतर अपीलकर्ता को देने का आदेश दिया गया है।
राज्य सूचना आयोग ने कृषि सचिव उत्तराखण्ड शासन और महानिदेशक कृषि को भी इस प्रकरण की जानकारी देते हुए निर्देशित किया है कि विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जिम्मेदार बनाया जाए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
फतेहपुर टांडा में नदी और बंजर भूमि पर अवैध पट्टे की भूमि वापस लेने की मांग उठी
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply