रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: यात्री वाहन पर गिरा मलबा, दो की मौत, चार घायल
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार का दिन दुखद साबित हुआ। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक यात्री वाहन पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:45 बजे गंगोत्री धाम से केदारनाथ की ओर जा रहा एक वाहन जैसे ही काकड़ागाड़ के पास पहुंचा, अचानक ऊपर से भारी पत्थर गिरने लगे। जब तक चालक कुछ समझ पाता, वाहन के अगले हिस्से और छत पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन का पिछला टायर भी अलग हो गया।
इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन चला रहे राजेश रावत (38), निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल शैलेश कुमार (24), निवासी छत्तीसगढ़ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चार अन्य यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ऊखीमठ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान के अनुसार, सभी यात्री छत्तीसगढ़ से आए थे और उन्होंने टिहरी के राजेश रावत का वाहन बुक किया था। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को तत्परता से अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद क्षेत्र में भय और शोक का माहौल है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Leads with Eco-Friendly Medicine Disposal Initiative
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply