रामचंद्र मिशन और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ध्यान के ज़रिए स्वास्थ्य और वेलनेस बेहतर करने के लिए एक साथ आए
देहरादून। पद्म विभूषण से सम्मानित हार्टफुलनेस संस्था के हार्टफुलनेस गाइड श्री कमलेश डी पटेल (दाजी) बुधवार के दिन देहरादून में थे और उन्होंने पौंधा में क़रीब छह सौ लोगों को ध्यान लगाने की तकनीक सिखाई।
हार्टफुलनेस पद्धति एक इंसान के रूप में विकसित होने और चेतना का विस्तार करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण प्रणाली है। हार्टफुलनेस के ज़रिए प्रशिक्षु अपने भीतर से आती हुई दिल की उन बातों को सुनना और प्रेरणाओं को समझना सीख जाते हैं और बेहतर ढंग से जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने में सफल हो जाते हैं।
इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्थान और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने ध्यान के क्षेत्र में अनुसंधान और स्वास्थ्य तथा वेलनेस पर इसके प्रभाव को बढ़ावा देने के लिए एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी ध्यान के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दाजी का व्यक्तित्व एक आध्यात्मिक उत्प्रेरक, पूर्वी हृदय और पश्चिमी दिमाग के सही मिश्रण को प्रदर्शित करते हुए, वह आज के युवाओं पर विशेष ध्यान देते हुए जीवन के सभी क्षेत्रों और पृष्ठभूमि के लोगों से जुड़ने में सक्षम हैं।
हार्टफुलनेस संस्था वर्तमान में विश्व के 160 देशों में संचालित की जा रही है। इस संस्था से लाखों लोग अभ्यासी के रूप में जुड़े हुए हैं जो मेडिटेशन करते हैं से अपने स्वास्थ्य और जीवन को बेहतर कर रहे हैं। देश के लगभग सभी बड़े शहरों में हार्टफुलनेस के ध्यानकेंद्र चल रहे है जिसमें अभ्यासी को ध्यान करना सिखाया जाता है।
दाजी को अभी हाल ही में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया।
(हिमालयन लाइव ब्यूरो)
-
Next Post
Devotees to get darshan tokens at Char Dham after verification
Latest Newst
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
-
एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
-
Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy

Leave A Reply