पौड़ी-रामनगर हाईवे पर पुल टूटा, सैंजी-पाबो क्षेत्र में तबाही; भूस्खलन में 2 महिलाओं की मौत
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश से स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। पौड़ी-पाबौ-पैठाणी मार्ग पर स्थित कलगड़ी में मालन नदी पर बना पुल मंगलवार देर रात ढह गया, जिससे पौड़ी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-121) पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। पुल के टूटने से दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है, और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है।
सैंजी गांव, विकास खंड पाबो में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कें टूट गई हैं, बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है, और कई घरों को गंभीर क्षति पहुंची है, जिससे दर्जनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। गांव में आपदा जैसे हालात हैं और लोगों को रहने, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने की अपील की है।
इसी बीच, आज सुबह लगभग 6 बजे बुरासी गांव में भीषण भूस्खलन की दुखद खबर सामने आई है। हादसे में दो महिलाएं मलबे में दब गईं: बिमला देवी, पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी तथा आशा देवी, पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी, अमर सिंह, पुत्र नारायण सिंह नेगी के घर तथा ग़ौशला छतिग्रस्त हो गई।
गौरतलब है कि जुलाई 2023 में भी इसी पुल का एक हिस्सा बारिश में बह गया था, जिसकी अस्थायी मरम्मत कर इसे दोबारा चालू किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल की कमजोर गुणवत्ता और अवैध खनन इसके लिए जिम्मेदार हैं। उस समय उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।
स्थानीय लोगों का कहना है,
> “गांवों में हालात बेहद खराब हैं। हर ओर मलबा, टूटी सड़कें और डर का माहौल है। अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन को तत्काल मदद पहुंचानी चाहिए।”
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा: 4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply