राधा रतूड़ी बनेंगी ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस
वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी उत्तराखंड की मुख्य सचिव की कुर्सी संभालेंगी। वर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू के रिटायरमेंट के बाद राधा रतूड़ी उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस बनेंगी। एसएस संधू के बाद राधा रतूड़ी उत्तराखंड में सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। इस समय राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव हैं। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बखूबी संभाली हैं। वर्तमान में राधा रतूड़ी मुख्यमंत्री धामी के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 31 जनवरी को जैसे ही वर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू रिटायर होंगे, राधा रतूड़ी उत्तराखंड की मुख्य सचिव बन जाएंगी। राधा रतूड़ी के नाम की घोषणा से पहले उत्तराखंड में मुख्य सचिव के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।
चर्चा थी कि क्या एसएस संधू को फिर से सेवा विस्तार मिलेगा या फिर उनके बाद सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस बनेंगी। उत्तराखंड को अब पहली महिला मुख्य सचिव मिलने जा रही हैं। सीनियर आईएएस अधिकारी और शासन में अपर मुख्य सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बनेंगी। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी फिलहाल शासन में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रही हैं। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सबसे करीबी अफसरों में शामिल हैं। उनके पास अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Daji’s Book on ‘Spiritual Anatomy’ Unveiled
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply