बिन-पंजीकृत यात्री वाहनों की केदारनाथ मार्ग पर नो एंट्री
प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री वाहन आ रहे हैं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक यानी पहले 7 दिनों में एक लाख अस्सी हजार से अधिक यात्री केदारनाथ धाम पहुँच चुके हैं और अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग एवं रास्ते में हैं।
जनपद में स्थित पार्किंगों की भी एक निश्चित क्षमता है और सबसे बड़ी बात यह है कि सीतापुर व सोनप्रयाग स्थित पार्किंगों में किसी वाहन की एंट्री हो जाने के उपरांत वाहन तीन दिन तक पार्किंग में ही रहता है। पार्किंग की एक निश्चित क्षमता होने तथा इससे निकासी काफी कम होने व बाहर से अत्यधिक संख्या में वाहनों के आने से यात्रा मार्ग पर अत्यधिक दबाव बढ़ रहा है। वाहनों के दबाव को कम किए जाने हेतु जनपद की चौकी ज्वाड़ी बाईपास पर बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बद्रीनाथ धाम की तरफ जा रहे वाहनों को मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग होते हुए जाने दिया जा रहा है।
केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों में निर्धारित तिथि का पंजीकरण होने पर ही यात्रियों/वाहनों को जाने दिया जा रहा है। कतिपय यात्री वाहन बिना पंजीकरण के ही जनपद में आ रहे हैं, ऐसे वाहनों की जनपद के केदारनाथ धाम के लिए एंट्री बिल्कुल बंद कर दी गई है तथा पंजीकरण के उपरांत निर्धारित तिथि को ही केदारनाथ धाम यात्रा पर आने के लिए बताया जा रहा है।
केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर पुलिस के स्तर से यातायात को नियंत्रित करते हुए सीतापुर व सोनप्रयाग की ओर छोड़ा जा रहा है। तिलवाड़ा, काकड़ागाड़, नारायणकोटि, दगड़्या बैरियर (फाटा) और शेरसी में स्थापित अस्थायी बैरियरों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सीतापुर व सोनप्रयाग पार्किंग से हो रही निकासी के क्रम में इन स्थानों से वाहन आगे की ओर भेजे जा रहे हैं। सीतापुर व सोनप्रयाग पहुंचे यात्रियों को शटल पार्किंग सोनप्रयाग तक भेजे जाने हेतु कतारबद्ध करते हुए शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुंड व तत्पश्चात यात्रियों की सुविधानुसार, पैदल, डंडी-कंडी या घोड़े-खच्चर की सहायता से केदारनाथ धाम भेजा जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
गंगोत्री-यमुनोत्री मास्टर प्लान सरकार के स्तर पर विचाराधीन
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply