देवलगढ़ में पुरातत्व विभाग को चार प्राचीन सुरंग मिली
श्रीनगर गढ़वाल के देवलगढ़ क्षेत्र में पुरातत्व विभाग को चार प्राचीन सुरंग मिली हैं। ये सुंरग कत्यूरी शासनकाल के दौरान की बताई जा रही है। 75 मीटर से लेकर 150 मीटर लंबी इन सुरंगों के जीर्णोद्घार में पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग जुट गया है। देवलगढ़ पहुंची संस्कृति विभाग देहरादून व पुरातत्व विभाग पौड़ी की टीम द्वारा पौराणिक सुरंगों का निरीक्षण किया गया। नौला गाड़ के पास पश्चिम दिशा की ओर चार अलग-अलग सुंरग मिली हैं। ये सभी सुरंग काफी पुरानी बताई जा रही है, लंबे समय से लोगों की नजरों से ओझल होने के कारण यहां मिट्टी का भराव हो गया था। अब पुरातत्व विभाग इन सुरंगों के जीर्णोद्धार में जुट गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुंरग राजा द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत बनाई गई होगी। ये सुरंगें राजा अजयपाल के दौर की हो सकती हैं, इन सीढ़ीनुमा सुरंगों का प्रयोग सैनिक बैरक के रूप में करते होंगे। पुरातत्व विभाग पौड़ी के क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चैहान ने कहा कि अब इन सुरंगों का जीर्णोद्धार कर पर्यटन से जोड़ा जाएगा, जिससे कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने के साथ पर्यटकों को भी उत्तराखंड के पौराणिक इतिहास से रूबरू होने का मौका मिलेगा। सुरंगों को पर्यटकों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग की भी आवश्यकता है।
देवलगढ़ 52 गढ़ों में से एक गढ़ है। यहां राजा अजयपाल ने 1512 में अपनी राजधानी बसाई थी व गढ़वाल क्षेत्र पर एकछत्र राज किया था। यहां गौरा देवी का मंदिर स्थित है जो वर्तमान में पुरातत्व विभाग के अधीन है। गढ़वाल राजवंश की कुलदेवी राज राजेश्वरी मंदिर, भैरव मंदिर, दक्षिण काली मंदिर के साथ अन्य छोटे बड़े मंदिर यहां मौजूद हैं। कत्यूरी शासन के कई साक्ष्य यहां आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा यहां एक प्राचीन गुफा भी मौजूद हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड के 1633 हेक्टेयर जंगल ख़ाक
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply