सैंजी महिला क्रिकेट टीम पहली बार टूर्नामेंट खेलकर बनी विजेता
पाबौ: विकासखंड पाबौ के टिकवाली गांव में आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्राम सैंजी की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह सैंजी टीम की इस टूर्नामेंट में पहली भागीदारी थी, जिसमें उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया।
फाइनल मुकाबले में सैंजी टीम ने सधे हुए खेल और मजबूत टीमवर्क के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में टीम का उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास देखने लायक रहा।
टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर समस्त ग्राम सभा सैंजी की ओर से खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी गई। साथ ही टीम को सहयोग और मार्गदर्शन देने वाले सभी लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। ग्रामवासियों ने उम्मीद जताई कि यह जीत क्षेत्र की अन्य बालिकाओं और महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। टीम की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Helicopter Survey Conducted as Forest Fire Burns in Chamoli
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply