Date Filter

Uttarakhand

इंटरनेशनल हॉकी स्टार मनीषा चौहान अपने घर श्यामपुर पहुँची



हरिद्वार स्थित श्यामपुर के छोटे से गांव से निकलकर इंडिया हॉकी टीम में जगह बनाने वाली मनीषा चौहान ने हरिद्वार के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। लंदन और बेल्जियम में दो मैच खेलकर और इंडिया हॉकी टीम में शामिल होने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंची मनीषा चौहान का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गांव के सभी लोगों ने मनीषा को बधाई दी। ढोल नगाड़ों के साथ मनीषा का स्वागत किया गया, जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर देखने को मिली।

मनीषा चौहान ने बताया कि यह अनुभव बहुत अच्छा रहा और वहां पर मैच भी बहुत अच्छे रहे। जितना भी समय मुझे मैच खेलने के लिए मिला, वह बहुत अच्छा रहा। बेल्जियम और लंदन में दो मैच खेले गए हैं। बेटी को हॉकी मैच खेलते देख परिवार में खुशी की लहर है और सभी ने मनीषा का फूल माला से स्वागत कर उनको बधाई दी।

मनीषा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना एक सपना साकार होने जैसा था। उनके गांव के लोग और परिवार उनके इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें आगे भी इसी तरह सफल होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us