छात्रा का धर्मांतरण कर शादी कराने का प्रयास
राजधानी देहरादून में लॉ की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को ब्लैकमेल कर मतांतरण और मुस्लिम युवक से शादी कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। हिंदू युवती ने अपनी सहेली पर आरोप लगाया है, जो जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग की रहने वाली है।
पीड़ित छात्रा देहरादून के राजपुर रोड क्षेत्र में रहती है और सहस्रधारा रोड स्थित डांडा लखौंड के पास एक निजी लॉ कॉलेज में विधि की पढ़ाई कर रही है। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवती के विरुद्ध जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और उत्तराखंड स्वतंत्रता अधिनियम-2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उस पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिस युवक से शादी करने का दबाव डाला जा रहा है, वह भी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और आरोपी की दोस्ती में है।
इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के नेता विकास वर्मा ने बताया कि यह घटना फिल्म "केरल स्टोरी" की तरह है और उसी प्रकार इसे अंजाम देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इमाम संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती रईस ने कहा कि किसी के साथ इस तरह की जोर जबरदस्ती करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में ऐसे जबरदस्ती करने को सही नहीं ठहराया जा सकता है। हालांकि, इस मामले में उन्होंने केवल इतना ही कहा है कि इस्लाम ऐसे कृत्यों को मंजूरी नहीं देता है और इस्लाम में यह सब हराम है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
इंटरनेशनल हॉकी स्टार मनीषा चौहान अपने घर श्यामपुर पहुँची
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply