Date Filter

Entertainment

सतपुली में पूर्व छात्रों के पुनर्मिलन समारोह ने समाँ बांधा



सतपुली के रामलीला प्रांगण में पहली बार हुए पूर्व छात्र मिलन समारोह में प्रदेश और देश-विदेश में रहने वाले पूर्व छात्रों ने पुनर्मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत की।

पहली बार हुए इस आयोजन में खासा उत्साह देखने को मिला जिसमें अपने मायके आई दिशा ध्यानियों तथा सतपुली से बाहर निवास करने वाले लोगों ने एक दूसरे से कई वर्षों बाद मुलाकात की।

पुनर्मिलन के इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक दूसरे की खैर ख़बर ली। वैसे को आज के इस आईटी युग में सभी एक दूसरे से व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए हैं लेकिन पुनर्मिलन समारोह एक दूसरे को देखकर मौजूद लोगों के चेहरे पर अलग ही खुशी दिखाई दी l

रामलीला प्रांगण मे शुरू हुए इस समारोह में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l जिसमें गायक सौरभ मैठाणी, मनीष लखेड़ा, शकुंतला बुडाकोटी, लोक गायक कलाकार जितू पहाड़ी ने अपनी प्रस्तुति दी। उपस्थित लोगों ने खूब मस्ती कर जमकर झूमें कार्यक्रम में उपस्थित सभी दिशा ध्यानियों, साथियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित कर स्वागत किया गया।

पुनर्मिलन में मौजूद लोगों ने अगले वर्ष इसे और भव्य रूप से किये जाने का भी निर्णय लिया। आयोजन जगदंबा डंगवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा की उनके द्वारा और उनके साथियों द्वारा एक ट्रस्ट का निर्माण किया जाएगा। जिसका कुंज नयार घाटी ट्रस्ट नाम होगा l जिसमे सभी पूर्व छात्रों को जोड़ा जाएगा और सुख दुख के पलों में ट्रस्ट के माध्यम से सभी की सहायता की जाएगी। इस समारोह का आयोजन जगदम्बा डंगवाल ने किया जबकि संचालन नरेश सुंदरियाल ने किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us