राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पदकों की संख्या 33 के पार
राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। बुधवार को राज्य ने चार स्वर्ण सहित कुल 33 पदक हासिल कर इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि बॉक्सिंग में पांच और पदक पक्के हो चुके हैं, जिससे राज्य की पदक तालिका और मजबूत होने की उम्मीद है।
लॉन बाल के अंडर-25 बालक वर्ग में चमोली जिले के उत्कृष्ट द्विवेदी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। वहीं, पौड़ी की चंद्रयोगिता ने कांस्य पदक जीता, जबकि पुरुष युगल में उत्सव और अभिषेक ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
रोइंग में उत्तराखंड को दो रजत और एक कांस्य पदक मिला, जबकि कैनोइंग में भी राज्य ने एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
बॉक्सिंग में भी उत्तराखंड के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। निवेदिता, काजल फस्वार्ण, कपिल पोखरिया, हिमांशु सोलंकी और नरेंद्र सिंह ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पदक पक्के कर लिए हैं।
राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक 28 स्वर्ण सहित 54 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जबकि सर्विसेज 27 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य सहित 46 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मध्य प्रदेश ने 17 स्वर्ण सहित कुल 34 पदक जीतकर महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
उत्तराखंड के इस शानदार प्रदर्शन से उम्मीद की जा रही है कि राज्य आने वाले दिनों में और पदक जीतकर अपने नाम नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
वनाग्नि और भूकंप सुरक्षा पर सख्त रुख: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए कड़े निर्देश
Latest Newst
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
-
IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration
-
Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
-
चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
-
SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
-
चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
-
चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
-
Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
-
उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
-
SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत

Leave A Reply