Date Filter

Science

ऋषिकेश अस्पताल में आईसीयू सेवा शुरू, प्रशासन ने किया निरीक्षण

जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का निरीक्षण किया और हाल ही में संचालित आईसीयू की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी हरि गिरि ने अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।

15 दिन के भीतर शुरू हुआ आईसीयू
मार्च 2023 से बंद पड़े आईसीयू को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया था। 10 नवंबर 2024 को आयोजित अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम ने 15 दिनों के भीतर आईसीयू को शुरू करने के सख्त निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुसार, 16 नवंबर 2024 से आईसीयू पूरी तरह से संचालित कर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान संतोषजनक व्यवस्थाएं
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने 10-बेड वाले आईसीयू का जायजा लिया, जिसमें से 5 मरीज भर्ती पाए गए। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि अब तक आईसीयू में कुल 7 मरीजों का इलाज हुआ है, जिनमें से एक मरीज को वार्ड में शिफ्ट किया गया, एक को डिस्चार्ज कर दिया गया, और 5 मरीज अभी भी भर्ती हैं।

उपजिलाधिकारी ने आईसीयू में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मरीजों ने उपलब्ध सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने भोजन के बारे में भी जानकारी ली और पाया कि मरीजों को दलिया, दाल-चावल, फल जैसे पोषक आहार दिए जा रहे हैं।

जनसेवा के लिए अस्पताल की भूमिका महत्वपूर्ण
निरीक्षण के बाद उपजिलाधिकारी ने कहा कि यह अस्पताल न केवल ऋषिकेश बल्कि पूरे गढ़वाल क्षेत्र के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण बेस अस्पताल है। आईसीयू संचालन से मरीजों को राहत मिली है। डीएम के निर्देशों के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी लगातार की जाएगी और आवश्यकतानुसार सुधार के कदम उठाए जाएंगे।

डीएम ने जताई संतुष्टि
जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा, "यह संतोषजनक और हर्ष का विषय है कि आईसीयू जैसे महत्वपूर्ण संसाधन अब जनता की सेवा में समर्पित हैं।" उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के प्रयासों की सराहना की और उनसे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की अपेक्षा जताई।

जनहित के लिए निरंतर निगरानी जारी रहेगी
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में यदि किसी संसाधन की कमी है या कोई समस्या है, तो उसे तुरंत हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar

Stay Connected With Us

Subscribe Us