Date Filter

Uttarakhand

सहभागिता में पर्यटन क्षेत्र के विकास पर ज़ोर



उत्तराखंड टूरिज्म रेप्रेज़ेंटेटिव्स एसोसिएशन ने उत्तराखंड में पर्यटन से जुड़ी समस्याओं, समाधान और व्यवसायियों की भूमिका पर ‘सहभागिता` सम्मेलन आयोजित किया जिसमें चारधाम, एडवेंचर और सस्टेनेबल टूरिज़्म के बारे में चर्चा की गई।

सम्मेलन के दौरान यात्रा पंजीकरण की जटिलता, समाधान एवं हेलीकाप्टर टिकट की कीमत एवं बुकिंग प्रक्रिया के दौरान होने वाली समस्या पर चर्चा की गई। बैठक में राफ्टिंग शुरू करने और ख़त्म होने वाली जगहों पर बेसिक सुविधा प्रदान करने और राफ्टिंग निति बनाने का अनुरोध भी किया गया। ट्रेकिंग के लिए स्पष्ट नीति बनाने और लागू करने का भी अनुरोध किया गया।

बैठक में अधिकारीयों से अनुरोध किया गया कि नदी नालों एवं झरनों के आस पास बैठकर खाने पीने की गतिविधि पर पर प्रतिबंध लगाया जाए जिससे प्राकृतिक स्रोत दूषित न हों। सम्मेलन में यह बात उभर कर आई कि उत्तराखंड के विशेष क्षेत्रों पहचान के अनुरूप ही उस क्षेत्र विकास और प्रचार प्रसार किया जाए।

सम्मेलन में UTDB के जॉइंट डायरेक्टर श्री योगेंदर कुमार गंगवार, श्री सुनील कुमार सैनी, अजय डबराल, महेंद्र घिल्डियाल, कर्नल अश्वनी पुंडीर, असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती पूनम चंद, विपिन शर्मा, अजय कंडारी, राकेश पंत, मोहित गुप्ता, श्रीमती स्वर्णा गुप्ता, प्रशांत मैठाणी, मनीष कैंतुरा, विवेक रौथाण, मंजुल रावत एवं हरीश रावत ने विभिन्न पैनल चर्चा में भाग लिया। बैठक में कॉर्बेट, हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए पर्यटन व्यवसायी शामिल हुए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us