ख़राब मौसम की वजह से केदारनाथ धाम यात्री पंजीकरण चार मई तक टाला गया
उत्तराखंड सरकार ने 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा पंजीकरण बंद करने का फ़ैसला लिया था जिसे अब चार मई तक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने यह निर्णय केदारनाथ में खराब मौसम की चेतावनी की वजह से किया है, जिसकी चार मई तक बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बर्फ़बारी पहली मई से शुरू होकर, 3 और 4 मई के बीच तेज होगी और चार मई तक जारी रहेगी। उत्तराखंड में 3,000 मीटर और उससे अधिक की ऊंचाई के क्षेत्रों पर हिमपात की संभावना है। केदारनाथ धाम में पहले से ही बर्फबारी हो रही है और यह कुछ और समय तक जारी रहेगी। अन्य चार धाम मंदिरों में भी चार मई तक इसी तरह के हालात रहेंगे।
प्रशासन ने चारधाम यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करने का सुझाव दिया है। ग़ौरतलब है कि पहली मई को यात्रा के लिए करीब तीस हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतिदिन लगभग पंद्रह हजार तीर्थयात्री केदारनाथ आ रहे हैं, हालांकि रात्रि आवास केवल सात हज़ार व्यक्तियों के लिए ही उपलब्ध है। यात्रियों को चेतावनी दी गई है कि केदारनाथ यात्रा केवल तभी करें जब बुकिंग की पुष्टि हो गई हो।
इस बीच एसडीआरएफ केदारनाथ के रास्ते के ग्लेशियर क्षेत्रों में वायरलेस सेट के साथ कर्मियों को तैनाती करेगा और किसी भी अप्रिय घटना के मामले में अतिरिक्त सतर्क रहेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मोबाइल ऐप ढूँढेगा देहरादून में पार्किंग की जगह
Latest Newst
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
-
एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
-
Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy

Leave A Reply