Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में मानसून का कहर: 2500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, 75 मौतें, 95 लापता

देहरादून: उत्तराखंड इस साल भीषण प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। अतिवृष्टि, बादल फटना, भूस्खलन और नदियों की बाढ़ जैसी घटनाओं ने अब तक राज्य में 75 लोगों की जान ले ली है। 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि 95 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

आपदा ने राज्य की संपत्तियों को भी गहरी चोट पहुंचाई है। नदियों पर बने तटबंध और सुरक्षा दीवारें टूट गईं, कई पुल और सड़कें बह गए, वहीं सिंचाई नहरों, पेयजल योजनाओं और बिजली लाइनों को भारी क्षति पहुंची है।

प्रारंभिक आकलन में राज्य को अब तक 2500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है, हालांकि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। शासन ने सभी विभागों से आपदा के नुकसान का ब्योरा मांगा है। सात बड़े विभागों के आंकड़े ही लगभग 2000 करोड़ रुपये के नुकसान को दर्शा रहे हैं।

राज्य सरकार ने केंद्र से मदद लेने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताया कि प्रभावितों के पुनर्वास और क्षति की भरपाई के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार की टीम राज्य का दौरा कर हालात का आकलन करेगी।

मई से लगातार जारी आपदाओं ने पहाड़ को गहरे जख्म दिए हैं और आने वाले दिनों में यह चुनौती और कठिन हो सकती है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us