केदारनाथ पैदल मार्ग हादसे में 10,374 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुए हादसे के चौथे दिन लगभग चार लोगों को केदारनाथ से लिंचोली तक पैदल लाया गया, जहां से इन्हें बारी-बारी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से चारधाम हेलीपैड, शेरसी हेलीपैड आदि स्थानों पर लाया गया।
वर्तमान में रेस्क्यू कार्य को लेकर पांच हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। लिंचोली तथा भीमबली से लगभग 560 लोगों तथा केदारनाथ से 80 लोगों सहित 640 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
अब तक चार दिनों में हेली की मदद से 2622 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। भीमबली तथा लिंचोली से पैदल मार्ग से अब तक कुल 567 लोगों को चैमासी कालीमठ तक लाया गया। इसी प्रकार गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग तक कुल 7185 लोगों को वापस लाया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 10,374 लोगों को वापस लाया गया है।
वर्तमान में गौरीकुण्ड से सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। गौरीकुण्ड में कोई भी यात्री शेष नहीं है। वर्तमान में वहां पर रहने वाले स्थानीय निवासी, दुकानदार, डोली पालकी संचालक, घोड़े खच्चर संचालक आदि रह रहें हैं। वर्तमान में भीमबली तथा लिंचोली से भी अधिकांश यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। वर्तमान में लिंचोली में लगभग 50 यात्री रूके है।
वर्तमान में केदारनाथ धाम में लगभग 350 यात्री रूके हुए हैं। इनके अलावा तीर्थ पुरोहित, स्थानीय दुकानदार, स्थानीय निवासी, पालकी, डोली संचालक, घोड़े खच्चर संचालक आदि भी हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केंद्रीय सड़क सुरक्षा कोष के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़क पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत हो: धामी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply