दायरा में मटकी तोड़ने के बाद मक्खन-मठ्ठा होली
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल में शुक्रवार को बटर फेस्टिवल की धूम रही। उत्सव की शुरूआत सोमेश्वर देवता की डोली की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान उत्सव में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण व पर्यटक ढोल-दमाऊं आदि पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप और लोक गीतों पर जमकर थिरके।
कृष्ण के स्वरूप ने मटकी तोड़ कर दूध-मक्कन व मठ्ठे की होली की शुरूआत की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को मक्खन व मठ्ठे से सराबोर कर दिया।
दयारा पर्यटन उत्सव समिति की ओर से आयोजित बटर फेस्टिवल में पहुंचे मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा का ब्रह्मकमल की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सोमेश्वर देवता की डोली की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें कृष्ण के स्वरूप नब्बी बर्तवाल व राधा बनी किरन नेगी के साथ समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यहित की आठ घोषणाएँ
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply