टिहरी में पुल बहा, रिजॉर्ट में रुके आठ पर्यटक फंसे
राजधानी दून से सटे टिहरी जिले के सीतापुर में मूसलाधार बारिश होने से अचानक बढ़े नदी के जलस्तर से अस्थाई पुल बहा गया। जिसके चलते नदी में आठ पर्यटक फंसे गए। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पर्यटकों को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाला।
दरअसल, सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते टिहरी जिले के भुद्सी मोटर मार्ग लाल पुल बहने के साथ सड़क का कुछ हिस्सा भी बह गया। जिसके चलते सड़क के उस पार जंगल में बने एक रिजॉर्ट में ठहरे आठ पर्यटक फंसे गए। पुल बहने की सूचना पर्यटकों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे उन्हें सुरक्षित निकाला।
उधर मालदेवता नदी का जलस्तर बढ़ने से भी दो मजदूर नदी में फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया, लाल पुल गदेरे में पानी बढ़ने से पुल बह गया। जिसके चलते रिजॉर्ट में रुके पर्यटक अटक गए। जिले भर के कुछ इलाकों में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंकड़ों पर नजर डाले तो विकासनगर के बाद मालदेवता में सबसे अधिक बारिश हुई। विकासनगर में 29.5 और मालदेवता में 8.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
गैंगरेप की घटना के बाद आईएसबीटी में बढ़ाई गई सुरक्षा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply