देहरादून में 5/9 गोरखा राइफल पूर्व सैनिक संगठन ने मनाया लेटल ऑनर डे
देहरादून: 5/9 गोरखा राइफल सैनिक संगठन ने देहरादून में धूमधाम से ‘लेटल ऑनर डे’ का आयोजन किया। इस अवसर पर 1965 भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वीर नारियों तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कैप्टन करण सिंह चॉफाल ने किया। शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलन और शोकगीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद वीर नारियों का सम्मान किया गया, वहीं पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित कर उनकी सेवाओं को याद किया गया।
इस मौके पर कर्नल रमेश, अरविंद उपाध्याय, नाथू सिंह बड़गुज्जर, मंगतु देवेंद्र सिंह खत्री, सुबेदार हरि सिंह खत्री, मेजर विजय सिंह खत्री, हवलदार कुंदन बड़गुज्जर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, कपिल खत्री और सैनिक परिवार मौजूद रहे।
मनोरंजन कार्यक्रम के तहत बच्चों और कलाकारों को पुरस्कार दिए गए। हवलदार धूम सिंह बिष्ट द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सैनिकों और परिजनों को जलपान व भोजन भी कराया गया।
गौरतलब है कि 5/9 गोरखा राइफल का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। 01 जनवरी 1963 को देहरादून में स्थापित इस बटालियन ने 1965 के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया। कैप्टन एम.एल. खत्री ने कश्मीर घाटी में शौर्य का परिचय देते हुए वीरगति पाई, जिन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। 1975 में इस बटालियन को भारत सरकार ने “किलो बैटन ऑनर” से अलंकृत किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Gets Its First Saathi Kendra, Launched in Khatima
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply