उत्तराखण्ड में क्लस्टर खेती को प्राथमिकता : कृषि मंत्री
किसानों की मांग और अधिक पैदावार को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड में क्लस्टर खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के अन्र्तगत 264 कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को गठन किया जा चुका है। जैविक कृषि के क्षेत्र में प्रदेश सरकार को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कई बार जैविक इण्डिया अवार्ड प्राप्त हुआ है। मिलेट सेक्टर में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राज्य को आईआईएमआर हैदराबाद द्वारा पुरुस्कृत किया गया है।
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में कृषि की वर्तमान चुनौतियों, नीतियों और समाधान विषय पर आयोजित एग्री पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने सुझाव और विचार साझा किए।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मिलेट मिशन के अधीन प्रति राशन कार्ड एक किलो मण्डुवा वितरण किया जा रहा है। पिछले वर्ष कृषकों से लगभग 20 हजार कुन्टल मण्डुवा न्यूनमत समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा गया है। रागी का न्यूनमत समर्थन मूल्य रुपये 38.46 से बढ़ाकर रुपये 42.90 करने पर मंत्री ने भारत सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कृषि, राज्य की अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा है. यहां की 70 फीसदी से ज्यादा आबादी के लिए कृषि ही आजीविका का मुख्य जरिया है। उत्तराखंड में लगभग 08 लाख हेक्टेयर खेती योग्य जमीन है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 16 फीसदी है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में जैविक खेती के तहत 02.30 लाख हैक्टेयर आच्छादित किया जा चुका है, जो प्रदेश की कुल कृषि क्षेत्रफल का 38 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थानीय फसलों को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए राज्य के 25 उत्पादों को जीआई टैग प्रदान किया जा चुका है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Spice Up Your August Mithi Maa Ku Ashirwad Movie Brings Uttarakhand Flavors to Theaters
Latest Newst
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग

Leave A Reply