नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला युवक बिजनौर से गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस ने देर रात बिजनौर से आरिफ नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसपर नंदप्रयाग की एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का आरोप है।
छेड़खानी की घटना के बाद नंदप्रयाग में भारी विरोध होने पर पुलिस ने युवक के अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, जिसके लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई। युवक को बिजनौर से गिरफ्तार करने के बाद उसे चमोली लाया जा रहा है। उधर नाबालिग से छेड़खानी मामले को लेकर नंदानगर बाजार आज भी बंद है।
पीड़िता के पिता ने बीती 31 अगस्त को नंदप्रयाग थाने में एक तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ 21 अगस्त को नंदानगर में सैलून की दुकान पर काम करने वाले विशेष समुदाय के युवक ने छेड़खानी की। उस दौरान नाबालिग का पुता घर पर नहीं था। घटना के बाद से पीड़िता गुमसुम रहने लगी थी।
कुछ दिनों बाद पिता घर आया तो बेटी ने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने तहरीर दी जिसके तहत युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को पता लगी तो रविवार को घटना के विरोध में नंदानगर में जुलूस निकाला। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जिस दुकान पर युवक काम करता था, वहां तोड़फोड़ कर दी। हंगामा बढ़ता देख इलाके में भारी फोर्स तैनात की गई है। खुद एसपी चमोली सर्वेश पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। आक्रोशित लोगों का कहना है कि पहाड़ों में लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। लोगों को अपने बच्चों की चिंता भी सताने लगी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में भी अब बेटियां सुरक्षित नहीं है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
आँवला न्यूज़ संपादक पर शराब तस्कर गंजा हमलावर
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply