पिथौरागढ़ में हर 100 वाँ व्यक्ति HIV संक्रमित
पिथौरागढ़ जिले में एचआईवी तेजी से पाँव पसार रहा है जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएँ बढ़ गई हैं। ज़िले में अब तक हुई जाँच में हर 100वां व्यक्ति एचआईवी संक्रमित मिला है। महिला और पुरुष दोनों ही इस रोग की चपेट में आ रहे हैं।
एचआईवी-एड्स के बचाव के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन इनका असर धरातल पर कम ही नजर आ रहा है।
बीते पाँच साल में सामने आए 132 संक्रमित इसका प्रमाण हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते पाँच साल के भीतर 13606 लोगों की एचआईवी जांच हुई। इसमें हर 100वां व्यक्ति संक्रमित मिला है। अब भी यह सिलसिला चल रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में एचआईवी संक्रमित 66 महिला तो इतने ही पुरुष चिह्नित हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आम तौर पर एचआईवी संक्रमण युवा वर्ग को अपनी चपेट में ले रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अब तक मिले एचआईवी संक्रमितों में 19 से 26 वर्ष के पुरुष और महिलाओं की संख्या अधिक है।
टीबी के मरीजों को यह संक्रमण तेजी से अपनी जकड़ में ले रहा है। इसमें फेफड़ों में संक्रमण, अक्सर खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ, वजन कम होना, पसीना आना, छाले, उल्टी-दस्त, सिरदर्द, निमोनिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी, पिथौरागढ़ डॉ. कुंदन कुमार का कहना है कि निश्चित तौर पर एचआईवी संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
दून में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply