घंटाघर के फव्वारे, पुर्ज़े और लाइट केबल चोरी, तीसरी बार हुई है चोरी नगर आयुक्त
चोरों के अंदर उत्तराखण्ड पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, तभी तो चोर अब ऐसी जगहों पर भी हाथ साफ कर दे रहे हैं, जहां कोई सोच भी नहीं सकता है। ऐसा ही एक मामला दून से सामने आया है। यहां दून का दिल कहे जाने वाले घंटाघर पर लगा कीमती सामना ही चोरों ने साफ कर दिया।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि घटाघंर पर लगी घड़ी कई दिनों से बंद है, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को घड़ी चेक करने के निर्देश दिए। नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि फव्वारे के लिए लगाई गई कीमती नोजल और घंटाघर को रोशन करने वाली लाइटों के केबल सहित अन्य कीमती सामान गायब है।
इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। दून घंटाघर पर इस चोरी ने एक बार फिर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। क्योंकि घंटाघर वो जगह है, जहां पर दिनभर भीड़ रहती है। वहीं रात में घंटाघर पर हमेशा पुलिस तैनात रहती है। इससे पहले भी चोर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया है कि अज्ञात चोरों ने कुछ तार, सामान और पैनल को चोरी कर लिया है, जिससे घंटाघर की घड़ी बंद होने के साथ ही घंटाघर के सौंदर्यीकरण के लिए लगी लाइटें भी बंद पड़ गई हैं।
नगर आयुक्त ने बताया कि यह तीसरी बार हुआ है, जब घंटाघर से तार और पैनल चोरी किये गये हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में बार एसोसिएशन के नवीन भवन का शिलान्यास
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply