Date Filter

Uttarakhand

देहरादून में बार एसोसिएशन के नवीन भवन का शिलान्यास



मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित न्यायिक परिसर (पुरानी जेल) में बार एसोसिएशन के नए भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिवक्ताओं को इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए बधाई दी और इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने न्यायिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 8000 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने ब्रिटिश काल के पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को हटाकर वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप नए कानून लागू किए हैं।

इन नए कानूनों के चलते न्यायिक प्रक्रियाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अब इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल रिकॉर्ड को भी मजबूत सबूत के रूप में मान्यता दी गई है, जो वर्तमान डिजिटल युग में बेहद महत्वपूर्ण है। इससे अधिवक्ताओं को अपने मामलों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सहायता मिलेगी।

देहरादून बार एसोसिएशन के नए भवन के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में बार एसोसिएशन और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर नए भवन के लिए जमीन की मांग की थी। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने बार एसोसिएशन को पांच बीघा जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस भूमि पर 1500 अधिवक्ता चैम्बर्स, एक ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, कैंटीन और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा वाले नौ मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून जैसे कठोर कानून लागू किए हैं। इन कानूनों के कारण राज्य की छवि अपराध के प्रति `जीरो टॉलरेंस` रखने वाले अनुशासित प्रदेश के रूप में उभर कर आई है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य में 9 नवंबर 2024 से पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us