Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में नेशनल आयुष मिशन की प्रगति की सराहना

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की नेशनल आयुष मिशन के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रगति की सराहना की है। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो के लिए देहरादून आए केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नेशनल आयुष मिशन के तहत जन स्वास्थ्य को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए देशभर में प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें उत्तराखंड का योगदान उल्लेखनीय है।

उन्होंने बताया कि मिशन के अंतर्गत हाल ही में देशभर में बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए 10,000 से अधिक कैंप आयोजित किए गए, जिनमें उत्तराखंड का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

वैद्य कोटेचा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में आयुष क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। 2014 से पहले आयुष की टेली-मेडिसिन सुविधा केवल 19 देशों में उपलब्ध थी, जो अब बढ़कर 84 देशों तक पहुंच गई है। आयुष उत्पादों का निर्यात भी डेढ़ सौ देशों से बढ़कर ढाई गुना हो गया है।

नेशनल आयुष मिशन के तहत उत्तराखंड में चार 50 बेड और दो 10 बेड के आयुष चिकित्सालयों की स्थापना पर कार्य जारी है। 50 बेड के चिकित्सालय जाखणीधार (टिहरी), हल्द्वानी, टनकपुर और कोटद्वार में बनाए जा रहे हैं, जबकि 10 बेड के चिकित्सालय हरिद्वार के पथरी और भीमताल में स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में आयुष सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us