Date Filter

Uttarakhand

भांग की नई किस्म का होगा औद्योगिक इस्तेमाल



उत्तराखंड में औद्योगिक और घरेलू उपयोग के लिए भांग की नई किस्म तैयार की जा रही है। सगंध पौध केंद्र (कैप) सेलाकुई इस पर शोध कर रहा है। प्रदेश भर से भांग के एक हजार बीज के सैंपल एकत्र किए गए, जिनमें ट्रेटा हाइड्रो कैनाबिनॉल (टीएचसी) की मात्रा का परीक्षण किया गया। जिन बीजों में टीएचसी की मात्रा 0.3% से कम पाई गई, उनसे नई किस्म विकसित की जा रही है। इस नई किस्म के तनों से फाइबर और बीजों का उपयोग मसाले, चटनी, बेकरी और अन्य कॉस्मेटिक उत्पादों में किया जा सकेगा।

उत्तराखंड में वर्षों से स्थानीय लोग भांग के बीज और रेशे का पारंपरिक उपयोग करते आ रहे हैं। इसकी उपयोगिता को देखते हुए 40 से अधिक देशों में भांग की किस्म `औद्योगिक हैंप` की व्यावसायिक खेती होती है। त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड ने भी औद्योगिक हैंप की व्यावसायिक खेती की शुरुआत के प्रयास किए थे।

प्रारंभिक ट्रायल के तौर पर कुछ लोगों को औद्योगिक हैंप की खेती के लिए लाइसेंस भी दिए गए थे और दुरुपयोग रोकने के लिए नियमावली तैयार की गई थी। हालांकि, राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक हैंप की खेती अभी शुरू नहीं हो पाई है। औद्योगिक हैंप की उपयोगिता और बढ़ती मांग को देखते हुए सगंध पौध केंद्र के सेलाकुई फार्म में नई किस्म तैयार की जा रही है, जिसके बाद इसमें टीएचसी की मात्रा और अन्य मानकों की जांच की जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us